CTET Online Form 2024 CTET December 2024 notification released, apply online till 16 October

CTET Online Form 2024 CTET December 2024 notification released, apply online till 16 October CTET ऑनलाइन फॉर्म 2024 CTET दिसंबर 2024 का नोटिफिकेशन जारी, 16 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन CTET Online Form 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज CTET दिसंबर 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। CTET दिसंबर 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन आज 17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2024 तक भरे जाएंगे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के 20वें संस्करण के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। ऑनलाइन आवेदन करने से पहले, परीक्षा का विवरण, पाठ्यक्रम, भाषा, पात्रता मानदंड, परीक्षा शुल्क, परीक्षा शहर और महत्वपूर्ण तिथियों को CTET की आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in पर अपडेट कर दिया गया है और इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले इसे ध्यान से पढ़ना चाहिए। CTET ऑनलाइन फॉर्म 2024 आवेदन शुल्क CTET 2024 की अधिसूचना के अनुसार, CTET 2024 आवेदन शुल्क को अपडेट किया गया है यानी एक पेपर के लिए 1000/- रुपये और दो पेपर के लिए 1200/- रुपये (सामान्य श्रेणी के लिए)। आरक्षित श्रेणियो...